लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने मंगलवार को देसी शराब के एक तस्कर व एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के बाजार समिति पीर बाबा मजार के पास से राजो चौधरी के पुत्र नेपाली चौधरी को सात लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया. इसके अलावा बड़हिया वार्ड नंबर 12 से रामप्रसाद राम के पुत्र संजय राम को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
