मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना: 45 छात्रों का दल राजगीर के लिए रवाना

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महमदपुर के 45 छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण दल रविवार को रवाना हुआ

सूर्यगढ़ा मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महमदपुर के 45 छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण दल रविवार को रवाना हुआ. महमदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वार्ड सदस्य चंदन कुमार व मो. शहजाद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को विदा किया. परिभ्रमण दल का नेतृत्व कर रहे विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि परिभ्रमण दल राजगीर, पावापुरी और नालंदा के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेगा. उन्होंने कहा कि यह यात्रा बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी. उन्होंने बताया कि शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों में व्यवहारिक शिक्षा के साथ ऐतिहासिक-सांस्कृतिक समझ विकसित करना तथा उनमें सामाजिक व आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है. इससे बच्चों की सीख कक्षा की चारदीवारी से बाहर जाकर अनुभव आधारित होगी. परिभ्रमण दल के साथ शिक्षक मुकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मी भी गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >