नौ को लगेगा शिविर

लखीसराय : नौ मार्च को जिले के सभी बूथों पर कैंप लगाया जायेगा. इसमें छूटे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जायेगा. जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव को लेकर अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस की. डीएम ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में 64 […]

लखीसराय : नौ मार्च को जिले के सभी बूथों पर कैंप लगाया जायेगा. इसमें छूटे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जायेगा. जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव को लेकर अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस की. डीएम ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में 64 हजार नये मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है.

64 हजार मतदाताओं सचित्र वोटर आइ कार्ड बांटा जा रहा है. मतदाताओं का वोटर आइ कार्ड शत प्रतिशत बन चुका है. अब तक 53 हजार लोगों को फोटोयुक्त मतदाता पहचान उपलब्ध कराया जा चुका है. जबकि शेष मतदाताओं को शीघ्र ही मतदाता पहचान उपलब्ध करा दिया जायेगा. छूटे हुए मतदाताओं को लिए 9 मार्च को सभी बूथों पर कैंप लगाया जायेगा. इस पर बीएलओ मतदाता पंजी लेकर खड़े रहेंगे. जिनका वोटर पंजी में नाम नहीं है, उन सभी का नाम जोड़ा जायेगा. भयमुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में चुनाव कराने के लिए जिला निर्वाचन हेल्प लाइन का जारी किया है. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी गुलाब लकड़ा एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >