मतदाता सूची के एक भी दावा आपत्ति का नहीं हुआ निष्पादन

28 फरवरी तक सभी वार्डों से ली गयी दावा आपत्ति सात मार्च तक आपत्ति दावा के निष्पादन की है अंतिम तिथि लखीसराय : नगर परिषद के मतदाता सूची को लेकर आये दावा आपत्ति को लेकर अब तक एक मामला का निवारण नहीं किया गया. 28 फरवरी तक सभी वार्डों से दावा आपत्ति ली गयी. उक्त […]

28 फरवरी तक सभी वार्डों से ली गयी दावा आपत्ति

सात मार्च तक आपत्ति दावा के निष्पादन की है अंतिम तिथि
लखीसराय : नगर परिषद के मतदाता सूची को लेकर आये दावा आपत्ति को लेकर अब तक एक मामला का निवारण नहीं किया गया. 28 फरवरी तक सभी वार्डों से दावा आपत्ति ली गयी. उक्त तिथि तक 500 से अधिक लोगों ने नाम सुधार व नाम जोड़ने का आपत्ति पत्र दायर किया. इसमें 450 लोगों द्वारा उनका नाम एक वार्ड से दूसरे वार्ड में जोड़ दिये जाने की शिकायत की. कई लोगों ने 19 वर्ष से अधिक उम्र होने पर भी नाम जोड़ने का दावा किया, जबकि एक जनवरी 2017 को जिनका उम्र 18 वर्ष पूरा हो गया है. साथ ही अधिकतम 19 वर्ष हो उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सकता है. नाम जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर जेएसएस जय प्रकाश ने बताया कि 18 से 19 वर्ष के नये मतदाता का आवास व पहचान पत्र के साथ उनका आवेदन राज्य निर्वाचन आयोग भेजा जायेगा,
जहां से अनुसंशा करके केंद्र निर्वाचन आयोग को भेजा जाता है. तभी नये मतदाता का नाम सूची में जुड़ कर आयेगा. इधर सात मार्च तक आपत्ति दावा निष्पादन का अंतिम तिथि है, लेकिन दो मार्च बीत जाने के बाद भी अब तक एक भी दावा आपत्ति का निष्पादन नहीं हो सका है. वार्ड नंबर तीन के मो कुर्बान अंसारी ने बताया कि 222 मतदाता का नाम वार्ड नंबर तीन से चार में कर दिया गया है. आश्वासन के बाद भी अबतक जांच के लिए कोई प्रखंड कर्मी उनके मुहल्ले में नहीं पहुंचा है. इस प्रकार की शिकायत वार्ड नंबर तीन के अलावा वार्ड नंबर छह व सात आदि में भी है. आपत्ति निवारण का मुख्य वजह पदाधिकारी व प्रखंड कर्मी की व्यवस्तता है. बीते 28 फरवरी को पंचायत उप चुनाव तथा दो मार्च को मतगणना कार्य संपन्न कराया गया है. वार्ड नंबर एक से 17 का रिवाइजिंग ऑथोरिटी ऑफिसर बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप को बनाया गया है. वहीं वार्ड नंबर 18 से 33 का सीओ अरुण कुमार सिंह को बनाया गया है, लेकिन सभी वार्डों का आपत्ति निवारण का जिम्मा बीडीओ को सौंपा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >