अलग-अलग क्षेत्र से आधा दर्जन शराबी गिरफ्तार

अलग-अलग क्षेत्र से आधा दर्जन शराबी गिरफ्तार

सूर्यगढा/लखीसराय. कजरा व किऊल थाना क्षेत्र में चार-चार तथा वीरुपुर थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया. जिसे शनिवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. कजरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि एएसआई हरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम उरैन सहान मुसहरी से आगे सड़क में चार व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार किया है. चारों व्यक्ति यहां नशे की हालत में हो हंगामा कर रहे थे. पुलिस ने मामले में उरैन सहान मुसहरी गांव के रहने वाले कपिल मांझी के पुत्र शैलेश मांझी को तथा इंद्रदेव मांझी के पुत्र राजनीति मांझी को, मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर थाना अंतर्गत बेजलपुर गांव के रहने वाले बिंदेश्वरी पंडित के पुत्र बबलू कुमार को तथा उरैन गांव के रहने वाले भागीरथ पंडित के पुत्र शैलेंद्र पंडित को नशा सेवन में गिरफ्तार किया है. कजरा थाना में कांड संख्या 49/26 दर्ज किया गया है. इधर, किऊल थाना की पुलिस ने वृंदावन गांव में नशे की हालत में हो हंगामा करते चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एसआई राजीव कुमार के लिखित बयान पर किऊल थाना में कांड संख्या 40/26 दर्ज किया गया है. किऊल थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने बेगूसराय जिला के नगर थाना अंतर्गत पोखरिया निवासी पंचू पासवान के पुत्र लव कुमार पासवान को, वृंदावन गांव के रहने वाले मो. खुर्शीद के पुत्र मोहम्मद रुस्तम को, इसी गांव के रहने वाले रामधनी चौधरी के पुत्र अजय चौधरी को तथा मोहम्मद असलम के पुत्र मोहम्मद इस्लाम को नशा सेवन में गिरफ्तार किया है. वहीं वीरुपुर थाना की पुलिस ने नरसिंघौली टाल में हरुहर नदी किनारे से दो व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार किया है. वीरुपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि पुलिस ने मामले में तुरकैजनी ने गांव के रहने वाले दो व्यक्ति रामबालक महतो के पुत्र मिथलेश महतो को तथा लुटन महतो के पुत्र मुकेश महतो को नशा सेवन में गिरफ्तार किया है. एसआई अशोक कुमार तनु के लिखित बयान पर वीरुपुर थाना में कांड संख्या 29/26 दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >