रामगढ़ चौक. प्रखंड के तेतरहाट थाना क्षेत्र में शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 70 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ईलू उपाध्याय ने बताया कि थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ छापेमारी कर महिसोना गांव निवासी स्व. मुंशी पासवान के पुत्र ज्योतिष पासवान के घर से 60 लीटर देसी शराब बरामद करने के साथ ही ज्योतिष पासवान को गिरफ्तार किया है. वहीं तेतरहाट गांव निवासी प्रसादी चौधरी के पुत्र महेश चौधरी को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर दोनों शराब तस्कर को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.———
25 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लखीसराय. टाउन थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि को जोकमैला गांव से 25 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि जोकमैला निवासी भुवनेश्वर केवट के पुत्र वाल्मीकि केवट को 25 लीटर देसी के शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
