रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश की हुई शिनाख्त

सुलतानगंज निवासी थे महेश प्रसाद साव मृतक स्टील प्लांट बोकारो से हुआ था सेवानिवृत्त लखीसराय : मंगलवार की अहले सुबह किऊल-जमालपुर रेलखंड के आउटर सिगनल के पास मिली सिरकटी लाश की बुधवार को शिनाख्त कर ली गयी़ मृतक भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र निवासी महेश प्रसाद साव है जो स्टील प्लांट बोकारो से सेवानिवृत […]

सुलतानगंज निवासी थे महेश प्रसाद साव

मृतक स्टील प्लांट बोकारो से हुआ था सेवानिवृत्त
लखीसराय : मंगलवार की अहले सुबह किऊल-जमालपुर रेलखंड के आउटर सिगनल के पास मिली सिरकटी लाश की बुधवार को शिनाख्त कर ली गयी़ मृतक भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र निवासी महेश प्रसाद साव है जो स्टील प्लांट बोकारो से सेवानिवृत हुए थे. मृतक की पहचान उसके पुत्र अवधेश कुमार ने शव के कपड़े व हाथों पर बने निशान के आधार पर की़ शव को नियमत: पहचान के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर सदर अस्पताल में ही छोड़ रखा था़ बुधवार को जिले के चानन थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव अवधेश कुमार को सौंप दिया़ मौके पर मृतक के पुत्र अवधेश कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम उनके पिता पेंशन के कार्य के लिए बोकारो जाने को कह कर निकले थे़
उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार उसने पुलिस से संपर्क करने के बाद सदर अस्पताल पहुंच शव की पहचान की़ उसने बताया कि उनके वस्त्र व सबसे अहम दायें हाथ पर बने निशान से अपने पिता की शिनाख्त की़ पुलिस द्वारा शव को सौंपे जाने के बाद परिजन शव को लेकर सुलतानगंज चले गये़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >