बीडीओ ने प्रभारी प्रधान सहायक के वेतन निकासी आदेश पर की अनुशंसा

एसी विपत्र समायोजन नहीं करने के कारण प्रभारी प्रधान सहायक के वेतन की निकासी पर रोक लगायी गयी थी पिछले 13 माह से नहीं मिला वेतन मेदनीचौकी : प्रखंड कार्यालय के प्रभारी प्रधान सहायक अशोक कुमार के वेतन निकासी के आदेश देने के लिये सूर्यगढ़ा बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने लखीसराय जिला पदाधिकारी से अनुशंसा […]

एसी विपत्र समायोजन नहीं करने के कारण प्रभारी प्रधान सहायक के वेतन की निकासी पर रोक लगायी गयी थी

पिछले 13 माह से नहीं मिला वेतन
मेदनीचौकी : प्रखंड कार्यालय के प्रभारी प्रधान सहायक अशोक कुमार के वेतन निकासी के आदेश देने के लिये सूर्यगढ़ा बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने लखीसराय जिला पदाधिकारी से अनुशंसा की है. एसी विपत्र समायोजन नहीं करने के कारण अशोक कुमार के वेतन की निकासी पर रोक लगायी गयी थी. प्रखंड कार्यालय द्वारा बीते चार व 10 फरवरी को महालेखाकार बिहार, पटना को एसी विपत्र समायोजन के लिये पर्याप्त कागजात उपलब्ध करा दिया गया है. अशोक कुमार पिछले तेरह माह से वेतन से वंचित आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >