10 हजार नकद व जेवरात की चोरी

बड़हिया : बड़हिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी रामशरण सिंह के पुत्र राम प्रकाश सिंह के घर में शुक्रवार की देर रात लगभग एक रुपये की चोरी होने से नगर क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है. बड़हिया थाना के प्रभारी एसएचओ नंद किशोर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. […]

बड़हिया : बड़हिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी रामशरण सिंह के पुत्र राम प्रकाश सिंह के घर में शुक्रवार की देर रात लगभग एक रुपये की चोरी होने से नगर क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है. बड़हिया थाना के प्रभारी एसएचओ नंद किशोर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

थाना में दिये गये आवेदन के मुताबिक दीवार तोड़ कर चोर घर में घुस गया व 10 हजार रुपये नगद, सोने की बाली, दो सिकड़ी, एक जोड़ी सोने का झुमका, एक मंगल सूत्र, 15 चांदी का सिक्का, चांदी की पायल, कंगना, घर की कीमती समान के साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों का परिचय पत्र ,बैंक का पासबुक, खेत की कागजात, ट्रैक्टर की कागजात आदि लेकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >