सड़क दुर्घटना में तीन घायल

सड़क दुर्घटना में तीन घायल सिकंदरा. गुरुवार की देर शाम सिकंदरा गोखुला पथ पर नवाबगंज गांव के समीप एक बाइक के पेड़ से टकरा जाने से उसपर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये़ तीनो युवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के निवासी थे और सिकंदरा से देर शाम बाइक से अपने गांव […]

सड़क दुर्घटना में तीन घायल सिकंदरा. गुरुवार की देर शाम सिकंदरा गोखुला पथ पर नवाबगंज गांव के समीप एक बाइक के पेड़ से टकरा जाने से उसपर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये़ तीनो युवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के निवासी थे और सिकंदरा से देर शाम बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे़ इसी दौरान नवाबगंज के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी़ दुर्घटना में बाइक पर सवार पंकज कुमार,अजय कुमार व सुनील राम गंभीर रूप से घायल हो गये़ स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनो घायलो को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लाया गया जहां से पंकज राम को चिंताजनक अवस्था में सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >