Lakhisarai, संग्रामपुर गांव में शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड रामधुन शुरू

संग्रामपुर गांव में शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड रामधुन शुरू

चानन(लखीसराय) से रंजन पासवान की रिपोर्ट,

प्रखंड के संग्रामपुर गांव में 24 घंटे का अखंड रामधुनी यज्ञ को लेकर सोमवार को न्यू गार्डन सेंटर संग्रामपुर पूजा स्थल से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा को पंचायत के मुखिया दीपक सिंह, पंचायत समिति सदस्य निरंजन पासवान, पैक्स अध्यक्ष सुबोध साव, रणजीत यादव, सनोज यादव, रब्बू यादव, सहित अन्य श्रद्धाओं के द्वारा भगवा झंडा दिखा कर कलश शोभा यात्रा को रवाना किया गया.कलश शोभा यात्रा भंडार, मननपुर बाजार होते हुए भलुई घाट के किऊल नदी मे विधि विधान के साथ जल भर कर पुनः पूजा स्थल पर पहुंच कर पंडितों के द्वारा विधि विधान के साथ अखंड रामधुनी यज्ञ को शुरू किया गया. इससे पूर्व कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जगह-जगह जगह पर ग्रामीणों के द्वारा शर्बत पिलाया जा रहा था. वहीं जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हो रहा था. कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में कस्तूरी रंजन, मिथुन कुमार, सुरेंद्र यादव, विकास कुमार, रविंद्र यादव, गणेश यादव, संजय मंडल, सीताराम यादव, रवि कुमार, धीरज कुमार, नीरज कुमार, राहुल कुमार, उत्तम यादव, कन्हैया कुमार, अविनाश कुमार, संजय यादव सहित अन्य श्रद्धालुओं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >