महेशपुर गांव में रुपये के लेनदेन में दो पक्षों में मारपीट, चार जख्मी

महेशपुर गांव में रुपये के लेनदेन में दो पक्षों में मारपीट, चार जख्मी

सूर्यगढ़ा. पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में दो सगे भाई घायल हो गये. घटना शनिवार रात की बतायी जा रही है. पीरी बाजार पुलिस के मुताबिक मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हुए. जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है. मामले को लेकर अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. घायलों की पहचान महेशपुर निवासी वासु सहनी के दो पुत्रों 44 वर्षीय उमेश सहनी व 40 वर्षीय रामप्रवेश सहनी के रूप में की गयी है. दूसरे पक्ष के भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है. जिसे इलाज के लिए भेजा गया है. जानकारी के अनुसार, रुपये के लेनदेन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों के साथ दोनों भाइयों का विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया. इस दौरान दोनों भाइयों को चोटें आयीं. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया. फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है. इस संबंध में पीरीबाजार थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना का स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है. राशि की लेनदेन को लेकर मारपीट होने की जानकारी दी गयी है. दोनों पक्ष के चार से अधिक लोग जख्मी हैं. जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है. अभी आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >