महाप्रबंधक के आगमन की तैयारी

झाझा:पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक एके मित्तल के आगामी 12 फरवरी को झाझा आगमन को लेकर झाझा स्टेशन पर रंग-रोगन का कार्य जोरों से चल रहा है. बिजली, पानी आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने समेत ट्रैक,दीवार आदि को भी मरम्मत किया जा रहा है. रेलवे ट्रैक पर उगे हुए घास को हटाने के लिए […]

झाझा:पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक एके मित्तल के आगामी 12 फरवरी को झाझा आगमन को लेकर झाझा स्टेशन पर रंग-रोगन का कार्य जोरों से चल रहा है. बिजली, पानी आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने समेत ट्रैक,दीवार आदि को भी मरम्मत किया जा रहा है. रेलवे ट्रैक पर उगे हुए घास को हटाने के लिए जहां पीडब्लूआइ कर्मी जोर-शोर से लगे हुए हैं.

वहीं पावर हाउस कर्मी स्टेशन परिसर में लगे खराब बल्वों व ट्यूब लाइटों को बदलने में मशगूल देखे गये. जीएम के आगमन के समय पानी का कोई नल खराब न रहे या जल रिसता न रहे इसके लिए सभी नलों की मरम्मत तेजी से किया जा रहा है.

कई रेल यात्रियों ने बताया कि यदि हमेशा रेलवे के उच्चधिकारी झाझा आते रहे तो झाझा स्टेशन की सूरत में निश्चित तौर पर निखार आ जायेगा. रेल यात्री मो मजहर, निषाद, परमेश्वर, शुकदेव लाल,सीताराम ठाकुर आदि ने क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि स्टेशन पर बना प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए न तो पूरी तरह बैठने की जगह है और पेयजल के लिए नल तो लगे हुए हैं लेकिन हमेशा इन नलों में पानी नहीं रहता है. जबकि लाखों रुपये का आय देने वाले इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा की मुकम्मल व्यवस्था होनी चाहिए. विदित हो कि आगामी 12 फरवरी को पटना-झाझा मेमू ट्रेन के विस्तारीकरण को हरी झंडी दिखाने जीएम एके मित्तल झाझा आयेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए स्टेशन प्रबंधक एस सोरेन ने बताया कि जीएम के उक्त कार्यक्रम के अलावे झाझा स्टेशन पर कई तरह के कार्यक्रम हैं. जिसको लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >