कजरा. कजरा शिक्षांचल के 10 संकुल संसाधन केंद्र के विद्यालयों के प्रभारी व प्रधानाध्यापकों के बीच मास्टर ट्रेनर मुनेश्वर महतो द्वारा मंगलवार को चार संकुल संसाधन केंद्र मसूदन, लोशघानी, घोघी बरियारपुर एवं महेशलेटा को गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन को लेकर प्रशिक्षण दी गयी. ट्रेनर श्री महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि शेष सीआरसी के मध्य विद्यालय नवकाडीह, उरैन, अरमा, खैरा महसोनी, नरोत्तमपुर, कजरा व मध्य विद्यालय शोभनी को बुधवार को दो पाली 10 बजे से 12 बजे तक तथा 12 बजे से दो बजे तक प्रशिक्षण दी जायेगी. मौके पर बीआरपी पंकज कुमार उपस्थित थे. टीकाकर्मी को दिया गया प्रशिक्षण कजरा. 22 फरवरी 26 फरवरी तक चलाये जा रहे पोलियो टीकाकरण को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कजरा में प्रभारी सह प्रशिक्षक डा. सुधीर प्रसाद सिंह द्वारा टीका कर्मी, पर्यवेक्षक डीपी होल्डर एवं ट्रांजिट के साथ ही सेविका, आशा एवं स्वयंसेवी के बीच टीकाकरण के दौरान टीका की गुणवत्ता बनाये रखने, परिवार को टीका लेने से विरोध करने पर उसे समझा बुझाकर टीकाकरण करने एवं प्रत्येक बच्चे को निश्चित टीकाकरण आदि विषयों को लेकर प्रशिक्षण दी गयी. मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के मोनिटर सुधीर कुमार भी उपस्थित थे. वहीं सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसैठ में प्रभारी सह ट्रेनर डा. धीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा उक्त प्रशिक्षण दी जायेगी.
गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन को लेकर प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण
कजरा. कजरा शिक्षांचल के 10 संकुल संसाधन केंद्र के विद्यालयों के प्रभारी व प्रधानाध्यापकों के बीच मास्टर ट्रेनर मुनेश्वर महतो द्वारा मंगलवार को चार संकुल संसाधन केंद्र मसूदन, लोशघानी, घोघी बरियारपुर एवं महेशलेटा को गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन को लेकर प्रशिक्षण दी गयी. ट्रेनर श्री महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि शेष सीआरसी के मध्य […]
