लाल पहाड़ी पर आज होगा भाकपा को नगर अंचल सम्मेलन

लखीसराय. रविवार को स्थानीय लाल पहाड़ी पर भाकपा का नगर अंचल सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. इस मौके पर राज्य सचिव, जिला मंत्री जितेंद्र कुमार, लखीसराय बार एसोसिएशन के सचिव रवि विलोचन वर्मा, वार्ड पार्षद रेखा देवी सहित अन्य नेता व बेगूसराय के इप्टा कलाकार भी भाग लेंगे. यह जानकारी भाकपा के कार्यालय मंत्री अरुण कुमार […]

लखीसराय. रविवार को स्थानीय लाल पहाड़ी पर भाकपा का नगर अंचल सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. इस मौके पर राज्य सचिव, जिला मंत्री जितेंद्र कुमार, लखीसराय बार एसोसिएशन के सचिव रवि विलोचन वर्मा, वार्ड पार्षद रेखा देवी सहित अन्य नेता व बेगूसराय के इप्टा कलाकार भी भाग लेंगे. यह जानकारी भाकपा के कार्यालय मंत्री अरुण कुमार सिंह व संजय रजक ने दी. नीलगाय के आतंक से किसान परेशान लखीसराय. जिले के खेतों में नीलगायों का प्रकोप जारी है.

जिले के रामगढ़ प्रखंड के शर्मा बहियार में नीलगाय के प्रकोप से खेतों में लगी फसल को नुकसान पहुंच रहा है. पास के चानन प्रखंड से जंगली इलाकों से आनेवाली नीलगायों के झुंडों से खेतों में लगी सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान हो रहा है.

किसान दुर्गेश राज, कृष्णनंदन सिंह, सचित सिंह व विपिन सिंह आदि ने बताया कि जंगली जानवरों के प्रकोप से होने वाली क्षति की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों को दी जा चुकी है, परंतु अभी तक इसका निदान जरूरी नहीं समझा गया है. ज्ञात हो कि किऊल नदी का तटीय इलाका होने के कारण पास के चानन के जंगली इलाकों से नीलगायों व अन्य जंगली जानवरों का प्रवेश होता है. इससे किसानों द्वारा बोई गयी रबी फसल के तहत सरसों की फूलें झरती हैं. इस संबंध में डीएओ मनोज कुमार ने बताया कि जंगली जानवरों द्वारा फसलों की हुई क्षतिपूर्ति का आंकलन किया जा रहा है. जल्द ही किसानों की समस्या दूर होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >