त्रिदिवसीय योग साधना की तैयारी शुरू

कजरा. आगामी 13 फरवरी से 15 फरवरी तक आनंद मार्ग द्वारा आयोजित की जानेवाली त्रिदिवसीय योग साधना शिविर की तैयारी शुरू हो गयी है. इसे लेकर राष्ट्रीय प्राइवेट सर्व समाज समिति व आनंद मार्ग प्रचारक संघ के सदस्यों द्वारा जिलावार जनसंपर्क के साथ उक्त शिविर में उपस्थित होने का आश्वासन किया जा रहा है. आनंद […]

कजरा. आगामी 13 फरवरी से 15 फरवरी तक आनंद मार्ग द्वारा आयोजित की जानेवाली त्रिदिवसीय योग साधना शिविर की तैयारी शुरू हो गयी है. इसे लेकर राष्ट्रीय प्राइवेट सर्व समाज समिति व आनंद मार्ग प्रचारक संघ के सदस्यों द्वारा जिलावार जनसंपर्क के साथ उक्त शिविर में उपस्थित होने का आश्वासन किया जा रहा है.

आनंद मार्ग के जिला समन्वयक इंजीनियर छविनाथ पंडित ने बताया कि शिविर में योग प्रशिक्षक आचार्य गुप्तेश्वर नाथ जहां योग का प्रशिक्षण देंगे वहीं बाबा रामदेव से प्रशिक्षित सह बिहार एक्यूप्रेशर रत्न से सम्मानित जमालपुर के चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार नयी, पुरानी व जटिल रोगों से निजात एक्यूप्रेशर विधि से संभव होने का प्रशिक्षण देंगे.

यह प्रशिक्षण जागृति भवन सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय के सामने जगदीशपुर ढाला में आयोजित की जायेगी. प्रशिक्षक मुनेश्वर महतो ने दी रसोइया की ट्रेनिंग कजरा. कजरा शिक्षांचल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय लहसोरवा में नियुक्त शिक्षक मुनेश्वर महतो रसोइया को ट्रेनिंग देने के लिए ट्रेनर बनाये गये हैं, जिनके द्वारा जहां चार से पांच फरवरी को मवि कजरा से प्रशिक्षण दी गयी. वहीं छह व सात फरवरी को दो दिवसीय प्रशिक्षण सूर्यगढ़ा शिक्षांचल कार्यालय अलीनगर में दी गयी.

मुनेश्वर महतो ने बताया कि जिला मध्याह्न भोजन के कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेशानुसार रसोइया को गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ संवर्द्धन कोर्स की जानकारी दी गयी. वहीं उन्होंने बताया कि सोमवार को उक्त प्रशिक्षण कजरा शिक्षांचल कार्यालय में सभी प्रधानाध्यापक को दी जायेगी. मौके पर मध्याह्न भोजन के बीआरपी पंकज भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >