अत्यधिक शराब पीने से युवक की मौत

बड़हिया. गुरुवार की देर रात बड़हिया नगर क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के निकट अत्यधिक शराब पीने से युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान बड़हिया से सटे पटना जिला अंतर्गत जलालपुर ग्राम निवासी तुरंतू तांती (35 वर्ष) के रूप में हुई. गुरुवार की रात तुरंतू तांती बड़हिया से शराब पीकर अपने घर जलालपुर […]

बड़हिया. गुरुवार की देर रात बड़हिया नगर क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के निकट अत्यधिक शराब पीने से युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान बड़हिया से सटे पटना जिला अंतर्गत जलालपुर ग्राम निवासी तुरंतू तांती (35 वर्ष) के रूप में हुई. गुरुवार की रात तुरंतू तांती बड़हिया से शराब पीकर अपने घर जलालपुर जा रहा था. अत्यधिक नशे के कारण पेट्रोल पंप के निकट सड़क किनारे गिर कर बेहोश हो गया. बड़हिया पुलिस ने बेहोश पड़े युवक को उठा कर रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया. वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. शिक्षक संघ का धरना आज बड़हिया. शुक्रवार को स्थानीय जगनानी धर्मशाला बड़हिया में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट से संबद्ध शिक्षकों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संयोजक शिवदानी सिंह ने की. बैठक में सात फरवरी को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय लखीसराय के समक्ष शिक्षकों द्वारा गृह जिला के बाहर व अंदर ऐच्छिक स्थानांतरण, आवासीय भत्ता, पेंशन, शनिवार को 9 बजे से डेढ़ बजे तक विद्यालय का संचालन करने आदि मांगों को लेकर आयोजित एक दिवसीय धरना को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में अमित कुमार, पवन सिंह, सत्यप्रकाश, राकेश कुंदन, शंभु सिंह, विजय सिंह सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे. एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 व 14 को बड़हिया. दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 13 व 14 फरवरी को बड़हिया स्थित नेशनल जगदंबा स्पोर्टिंग मैदान बड़का फील्ड में आयोजित की जायेगी. एसोसिएशन के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 व 16 वर्ष के बालक-बालिका के बीच 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि की प्रतियोगिता होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >