फोटो संख्या 22- मृतक दशरथ महतोफोटो संख्या 23- रोते बिलखते परिजन रामगढ़ चौक. हलसी थाना क्षेत्र के सुरारी गांव स्थित मध्य विद्यालय रोड के पास ट्रैक्टर के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही हलसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने बताया कि गांव वालों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहंुची, तो घटना करने वाला ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो चुका था. मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात चालक व ट्रैक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, सुरारी गांव के ही 56 वर्षीय दशरथ महतो अपने घर से खेत जाने के लिए निकले थे. रास्ते में ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद चालक को गांव वालों ने पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया. ट्रैक्टर मालिक के आने के बाद मुआवजा मिलने के बाद चालक व ट्रैक्टर को छोड़ा गया. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी.
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
फोटो संख्या 22- मृतक दशरथ महतोफोटो संख्या 23- रोते बिलखते परिजन रामगढ़ चौक. हलसी थाना क्षेत्र के सुरारी गांव स्थित मध्य विद्यालय रोड के पास ट्रैक्टर के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही हलसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह […]
