लखीसराय. जिलाधिकारी के आदेशानुसार स्वास्थ्य सेवाओं को और सुगम व बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभागार में जिल के स्वास्थ्य केंद्र पदाधिकारियों को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया. सदर अस्पताल के डॉ अमलेन्दु ने प्रशिक्षण दिया. मौके पर हलसी प्रखंड स्वास्थ्य उत्प्रेरक कमलेश कुमार, लेखापाल श्रीपतिनाथ, डाटा ऑपरेटर विनोद कुमार व पीएचसी कर्मी मौजूद थे. 15 तक करें संचालन समिति का गठनहलसी. शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो नसीमउद्दीन अहमद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. महादलित, अल्पसंख्यक व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अक्षर आंचल योजना के तहत साक्षरता व समावेशित विकास के लिए प्रखंड स्तरीय संचालन समिति का गठन 7 फरवरी से 15 फरवरी तक करने का निर्णय लिया गया. इसकी छाया प्रति कार्यालय को भी देने की बात कही गयी. बैठक में समिति गठन के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजक एवं सदस्यों की भी सूची जारी की गयी. इसमें संबंधित लोक शिक्षा केंद्र अंतर्गत मुखिया को अध्यक्ष, विद्यालय प्रधान को उपाध्यक्ष, वरीय प्रेरक को संयोजक व समिति के सदस्य हेतु टोला सेवकों, तालिमी मरकज को रखा गया है. मौके पर केआरपी राजेंद्र महतो, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक पवन कुमार, टोला सेवक साधुशरण मांझी, सरिता भुइंया, तालिमी मरकज के मुश्ताक साह, प्रेरक रामजी तांती, रिंकु कुमारी आदि मौजूद थीं.
स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
लखीसराय. जिलाधिकारी के आदेशानुसार स्वास्थ्य सेवाओं को और सुगम व बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभागार में जिल के स्वास्थ्य केंद्र पदाधिकारियों को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया. सदर अस्पताल के डॉ अमलेन्दु ने प्रशिक्षण दिया. मौके पर हलसी प्रखंड स्वास्थ्य उत्प्रेरक कमलेश कुमार, लेखापाल श्रीपतिनाथ, डाटा ऑपरेटर विनोद कुमार व पीएचसी कर्मी […]
