पइन को बनायें खेती का वरदान

सूर्यगढ़ा : प्रखंड के गोपालपुर, सलेमपुर, अवगिल रामपुर, अजिमाबाद, रैचयाही, किरणपुर, कवादपुर, गढ़ी विशनपुर आदि मौजे में पड़ने वाले टाल क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ जमीन जल-जमाव का संकट से हर साल जूझती हैं. सरकार द्वारा समय पर पइन की सफाई नहीं होने से यह स्थिति आती है. नियमित सफाई नहीं होने से वर्षा के समय […]

सूर्यगढ़ा : प्रखंड के गोपालपुर, सलेमपुर, अवगिल रामपुर, अजिमाबाद, रैचयाही, किरणपुर, कवादपुर, गढ़ी विशनपुर आदि मौजे में पड़ने वाले टाल क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ जमीन जल-जमाव का संकट से हर साल जूझती हैं.
सरकार द्वारा समय पर पइन की सफाई नहीं होने से यह स्थिति आती है. नियमित सफाई नहीं होने से वर्षा के समय भदई फसलों में जल जमाव होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. ज्ञात हो कि वर्षा के पानी की निकासी उक्त पइन से होकर नदी में होती है. मिट्टी भरने वे अतिक्रमण के कारण पइन का रास्ता संकरा एवं अवरुद्ध हो गया है. इससे जल निकासी में रुकावट पैदा होती है. वहीं पानी का ठहराव फसल के अंदर ज्यादा देर होने से फसल नष्ट हो जाती है. किसानों की मेहनत बेकार हो जाती है.
किसान जगदेव प्रसाद महतो ने बताया कि पइन सफाई में लगे ठेकेदारों द्वारा काम की खानापूर्ति कर राशि की निकासी कर ली जाती है. सरकार काम की जांच नहीं कराती है. किसान संतलाल महतो ने कहा कि पैन खुदाई के टेंडर में ठेकेदार और पदाधिकारी की मिलीभगत होती है. विशेष निगरानी कमेटी की व्यवस्था नहीं की जाती.
किसान प्रमोद राय ने कहा कि पैन की उचित खुदाई एवं सफाई नहीं होती. यदि इस पर ध्यान दिया जाये, तो कृषि क्षेत्र से जल की निकासी जल्द हो जायेगी. फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है. किसान अमरस महतो कहते हैं कि पइन साफ नहीं रहने से वर्तमान फसल तो नष्ट होता ही है. ज्यादा समय तक जलजमाव रहने से अगली फसल की बुआई में भी देर होती है. इससे उपज कम होती है. किसान यदुनंदन राय ने बताया कि पइन सफाई की समस्या को लेकर क्षेत्र के प्रतिनिधि भी लापरवाह दिखते हैं.
काम की चौकसी और तत्परता से किसानों को जलजमाव से निजात दिलाया जा सकता है. अशोक कुमार ने बताया कि पइन का जगह कम होने से तथा पानी का प्रवाह ज्यादा होने से निजी जमीन मालिक द्वारा पानी की निकासी रोक दी जाती है. इससे सभी परेशान होते हैं. दामोदर महतो कहते हैं कि सरकार को टाल क्षेत्र के सभी पैन का सर्वे कर समुचित सफाई कराने की आवश्यकता है. किसान बाबूलाल महतो ने कहा कि कई लोगों ने पैन के अंदर पेड़ लगा कर इसे अवरुद्ध कर रखा है. किसान लक्ष्मी महतो ने बताया कि पइन की समस्या पर क्षेत्र के प्रतिनिधि को भी ध्यान देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >