19 दिसंबर से विवाहिता गायब, प्राथमिकी दर्ज

लखीसराय: स्थानीय टाउन थाना क्षेत्र के जोकमैला निवासी रामबहादुर साव ने बेगूसराय के शाम्हो थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी रामपरी के ससुराल वालों पर उसे गायब करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थाना को 4 जनवरी को दिये आवेदन में श्री साव ने कहा कि पिछले 19 दिसंबर को उनके दामाद […]

लखीसराय: स्थानीय टाउन थाना क्षेत्र के जोकमैला निवासी रामबहादुर साव ने बेगूसराय के शाम्हो थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी रामपरी के ससुराल वालों पर उसे गायब करने का आरोप लगाया है.

इस संबंध में थाना को 4 जनवरी को दिये आवेदन में श्री साव ने कहा कि पिछले 19 दिसंबर को उनके दामाद द्वारा फोन पर कहा गया कि उनकी बेटी को लखीसराय भेज दिया गया है. लेकिन उनकी बेटी रामपरी लखीसराय नहीं पहुंची. उन्होंने अपनी बेटी रामपरी की शादी शाम्हो थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी रामधनी साव के पुत्र भीम साव के साथ चार वर्ष पूर्व की थी.

उसके बाद उनकी बेटी 15 दिन ससुराल में रह कर मायके आ गई थी. डेढ़ वर्ष बाद ससुरालवाले गौना करा कर उनकी बेटी ले गये थे. ससुराल पहुंचने के कुछ दिन बाद ही उनकी बेटी के साथ सुसरालवाले दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगे थे. कुछ लोगों द्वारा सुलह करवाने के बाद कुछ दिन तक मामला शांत रहा. लेकिन फिर मारपीट की जाने लगी और 18 दिसंबर को उनकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी.

19 दिसंबर को उनके दामाद द्वारा फोन पर लखीसराय भेजे जाने की बात कही गयी, लेकिन आज तक उनकी बेटी लखीसराय नहीं पहुंची. उन्होंने इस संबंध में शाम्हो थाने में कांड संख्या 3/15 दर्ज कराते हुए भीम साव, रामधनी साव, भीम साव की मां, अरविंद साव, अजरुन साव, कबुतरी देवी, बेबी देवी के खिलाफ बेटी को गायब करने का मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष से बेटी की तलाश करने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >