ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर हो दंडात्मक कार्रवाई

लखीसराय : समाजसेवी सुजीत कुमार ने सांसद वीणा देवी की ओर से पीड़ित परिवार से मिल कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है. उन्होंने इस घटना को जघन्य अपराध बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की. सुजीत कुमार ने गिरधरपुर से ही डीआइजी शिवेश्वर शुक्ला से फोन पर बात कर शव को जल्द-जल्द […]

लखीसराय : समाजसेवी सुजीत कुमार ने सांसद वीणा देवी की ओर से पीड़ित परिवार से मिल कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है. उन्होंने इस घटना को जघन्य अपराध बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की.

सुजीत कुमार ने गिरधरपुर से ही डीआइजी शिवेश्वर शुक्ला से फोन पर बात कर शव को जल्द-जल्द से तलाश कर परिजनों को सौंपने की मांग की. उन्होंने कहा कि डीआइजी ने बताया है कि पुलिस महाजाल के माध्यम से अपराधियों द्वारा बताये गये जगह पर नदी में शव की तलाश कर रही है.

वहीं सुजीत कुमार ने बड़हिया बीडीओ से राजकिशोर के आश्रित को नौकरी व मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर शाम्हो प्रखंड के पीओ और वहां के थानाध्यक्ष संवेदनशील होते, राजकिशोर की जान बच सकती थी. उन्होंने सरकार से मामले में ढिलाई बरतने वाले दोषी पदाधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >