लखीसराय: सोमवार को जिला जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमल किशोर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के सामने धरना दिया. प्रधानमंत्री की वादा खिलाफी का विरोध किया. धरना के बाद एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा.
इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार के मुखिया माननीय नरेंद्र मोदी चुनाव में किये अपने वादों के मुताबिक विदेशों में जमा काला धन वापस देश में लाने में असफल रहे हैं. 2 करोड़ युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में कुछ नहीं किया गया है. भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस प्रयास नहीं हो रहा है. कार्यकर्ताओं ने धर्मातरण के खिलाफ आरएसएस एवं बजरंग दल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की.
राशन कार्ड वितरण की भी मांग
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वंचित राशन कार्ड से जिला के अत्यंत हजारों गरीब परिवारों को यथा शीघ्र राशन कार्ड मुहैया कराने, साबिकपुर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2004-05 एवं 05-06 में जालसाजी की जांच पुलिस अधीक्षक स्तर से कराये जाने की मांग की गयी है. धरना में शकुंतला देवी, मकसूद आलम, फैयाज आलम, संतोष दास, राकेश कुमार, जयनंदन पांडेय,सतीश सिंह, गुलशन कुमार, राजीव कुमार, प्रकाश पासवान, सुषमा देवी, दिनेश यादव, सूबेलाल पासवान, रामविलास सिंह, प्रशांत कुमार, विपिन सिंह, रोशन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार राउत, बिहार प्रदेश दफादार चौकीदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
