मनाया नये साल का जश्न

लखीसराय: नव वर्ष 2015 के आगमन पर लोगों का उत्साह चरम पर दिखा. मंगलवार की रात घड़ी की सूई ने जैसे ही 12 बजाया. लोग अपने शुभचिंतकों, मित्रों एवं प्रियजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं देने लगे. यह सिलसिला गुरुवार को पूरे दिन चलता रहा. ग्रीटिंग्स के माध्यम से बच्चे भी अपने मित्रों एवं प्रियजनों को […]

लखीसराय: नव वर्ष 2015 के आगमन पर लोगों का उत्साह चरम पर दिखा. मंगलवार की रात घड़ी की सूई ने जैसे ही 12 बजाया. लोग अपने शुभचिंतकों, मित्रों एवं प्रियजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं देने लगे. यह सिलसिला गुरुवार को पूरे दिन चलता रहा.

ग्रीटिंग्स के माध्यम से बच्चे भी अपने मित्रों एवं प्रियजनों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते रहे. गुरुवार को अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम भी साफ रहा.

सुबह से ही कोहरा नहीं रहने और मौसम साफ रहा. युवक-युवती व बुजुर्गो ने पूजा कर दिन की शुरुआत की. नया साल खुशी-खुशी बीते, ऐसी कामना की. घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बने. नव वर्ष को लेकर कई परिवारों ने पिकनिक स्पॉट पर जाकर मौज मस्ती की और लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >