फिर से शुरू होगी कन्या सुरक्षा योजना

लखीसराय : जिले की 12 लाख की आबादी के लिए खुशखबरी है. कन्या सुरक्षा योजना के फिर से शुरू हो रही है. समाज कल्याण विभाग ने जिले में 2012 से बंद पड़ी कन्या सुरक्षा योजना को फिर से शुरू करने का मन बना लिया है. विभाग का प्रभार देख रही सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी […]

लखीसराय : जिले की 12 लाख की आबादी के लिए खुशखबरी है. कन्या सुरक्षा योजना के फिर से शुरू हो रही है. समाज कल्याण विभाग ने जिले में 2012 से बंद पड़ी कन्या सुरक्षा योजना को फिर से शुरू करने का मन बना लिया है.

विभाग का प्रभार देख रही सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजु प्रसाद ने बताया कि दो वर्षों से बंद पड़ी कन्या सुरक्षा योजना को फिर शुरू किया जायेगा. इसके लिए 22 दिसंबर को सभी सीडीपीओ व योजना पदाधिकारियों की बैठक बुलायी गयी है. दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिविर लगा कर इसके आवेदन लिये जायेंगे.
* क्या है योजना से फायदा
इस योजना के तहत बीपीएल परिवार के लोग जो अपनी बच्ची के जन्म प्रमाण पत्र के साथ आवेदन देते हंै, सरकार उनकी बच्ची के विवाह योग्य होने पर आर्थिक मदद करती है. बीपीएल परिवार के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ सरकार उनके खातों में 5 हजार रुपये जमा करती है. इस कार्य के लिए आइडीबीआइ (इंस्ट्रियल डेवलपमंेट बैंक ऑफ इंडिया) बैंक को अधिकृत किया गया है.
विदित हो कि लिंगानुपात की घटती दर को सुधारने के नाम पर चलायी जा रही यह योजना पूर्व में यूटीआई बैंक के अधीन थी. बैंक द्वारा ससमय र्का का निष्पादन नहीं करने से गत 2012 से यह योजना बंद पड़ी थी. पुन: जनहित में सरकार इस योजना को संचालित करेगी. आइडीबीआई बैंक को इसकी जिम्मेवारी सौंपी. इस योजना से वे भी लाभान्वित होंगे, जिनके आवेदन लंबित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >