लखीसराय : पूर्व मध्य रेलवे के बाढ़ रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को डाउन के एक ही ट्रैक पर नार्थ इस्ट एक्सप्रेस एवं भोजपुर पैसेंजर ट्रेन के आ बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गयी. इस वजह से इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन लगभग सात घंटे तक ठप रहा. इसे लेकर जिले के बड़हिया, लखीसराय, किऊल, मननपुर रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाले कई महत्वपूर्ण ट्रेन का परिचालन विलंब से हुआ.
बाढ़ घटना : सात घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित
लखीसराय : पूर्व मध्य रेलवे के बाढ़ रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को डाउन के एक ही ट्रैक पर नार्थ इस्ट एक्सप्रेस एवं भोजपुर पैसेंजर ट्रेन के आ बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गयी. इस वजह से इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन लगभग सात घंटे तक ठप रहा. इसे लेकर जिले के बड़हिया, लखीसराय, किऊल, […]

ट्रेनों का परिचालन विलंब से होने के कारण यात्री हलकान रहे. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ स्टेशन के निकट नार्थ-ईस्ट एवं मोकामा मेमू के बीच दुर्घटना ग्रस्त होते-होते बाल-बाल बची. इससे डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन पूर्णत: ठप रहा. इससे साहेबगंज इंटरसिटी, विक्रमशिला एक्सप्रेस, टाटा-दानापुर एक्सप्रेस, धनबाद पटना इंटरसिटी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेन बख्तियारपुर से लेकर पटना के बीच विभिन्न स्टेशनों पर घंटों खड़ी रही.
वहीं अप ट्रैक भी बाधित होने से बड़हिया में पंजाब मेल, भागलपुर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस घंटों रुकी रही. जबकि अन्य ट्रेन बाढ़ से लेकर मोकामा के बीच विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. अप ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन दो घंटे के अंदर शुरू कर दिया गया. अप ट्रैक पर परिचालन प्रारंभ होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली. वहीं सात घंटे के बाद शताब्दी एक्सप्रेस लगभग 1.30 बजे दोपहर बड़हिया से गुजरी. परिचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली.