लखीसराय : जिला का चर्चित हत्याकांड में से एक सुमन हत्याकांड के अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध करार दिया गया. गुरुवार को सभी अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद अदालत परिसर में उपस्थित लोगों की जुबान पर था, जैसी करनी वैसी भरनी. अवैध संबंध व प्रेम ने एक भरे-पूरे परिवार को तहस-नहस कर दिया.
गलत व्यक्ति से शादी करने की सजा अब उसे जेल में ही बितानी पड़ेगी. हालांकि अभियुक्तों के पास हाई कोर्ट में अपील करने का अधिकार है और वहां से शायद उन्हें जमानत भी मिल जाये, लेकिन वह पुरानी इज्जत, गुजरा हुआ वक्त कभी नसीब नहीं होगा. खुशबू को बहन का घर उजाड़ने की सजा मिली, तो नरेश को अपनी पत्नी की हत्या व अवैध संबंध का.
