बीए पार्ट वन की परीक्षा शुरू

लखीसराय. बड़हिया बीएनएम कॉलेज में बीए, बीएससी पार्ट वन की परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ हुई. प्राचार्य सह परीक्षा केंद्राधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में इतिहास, संगीत और गांधी विचारधारा की परीक्षा हुई जिसमें लगभग 350 परीक्षार्थी शामिल हुए. गांधी विचारधारा में कोई छात्र शामिल नहीं हुआ. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा […]

लखीसराय. बड़हिया बीएनएम कॉलेज में बीए, बीएससी पार्ट वन की परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ हुई. प्राचार्य सह परीक्षा केंद्राधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में इतिहास, संगीत और गांधी विचारधारा की परीक्षा हुई जिसमें लगभग 350 परीक्षार्थी शामिल हुए. गांधी विचारधारा में कोई छात्र शामिल नहीं हुआ. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा पदार्थ विज्ञान रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान और सांख्यिकी विषय की परीक्षा हुई जिसमें लगभग 135 छात्र शामिल हुए.

बीडीओ बड़हिया संतोष कुमार मिश्रा ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. प्रो आशुतोष कुमार, प्रो आनंदी कुमार, प्रो मुरलीधर आदि की निगरानी में कदाचार मुक्त परीक्षा हुई. छप्पर उखाड़ कर मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी लखीसराय. मोबाइल दुकान का छप्पर उखाड़ कर लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जिले के बड़हिया लोहिया चौक पर रात भर पुलिस गश्ती दल रहने के बावजूद लोहिया चौक के पास मोबाइल दुकान से चोरी होना चर्चा का विषय हुआ है.

महारानी मोबाइल गैलरी नामक दुकान से नौ हजार रुपये नकद, 14 मोबाइल, दस हजार का इजी रिचार्ज कूपन सहित हजारों रुपये का समान दुकान के छप्पर उखाड़ कर चोरी करने की बात दुकान के मालिक पंकज कुमार ने बताया है. इस बाबत बड़हिया थाना में कांड संख्या 207/14 के तहत मामला भी दर्ज कराया गया है. इसके पूर्व भी लोहिया चौक से मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी हो चुकी थी जबकि पुलिस रात भर चौक पर रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >