पर्यावरण प्रदर्श मेले के विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

फोटो संख्या 21चित्र परिचय- प्रमोद कुमार कजरा. 26 से 28 नवंबर के बीच कजरा शिक्षांचल के बीइइओ सीताराम सिंह व मुख्य आयोजनकर्ता प्रमोद कुमार के द्वारा आयोजित पर्यावरण प्रदर्श मेले के विभिन्न विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जायेगा. 16 गैलरी के प्रभारी, पांचों निर्णायक व करीब पांच सौ विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, खेल सामग्री आदि […]

फोटो संख्या 21चित्र परिचय- प्रमोद कुमार कजरा. 26 से 28 नवंबर के बीच कजरा शिक्षांचल के बीइइओ सीताराम सिंह व मुख्य आयोजनकर्ता प्रमोद कुमार के द्वारा आयोजित पर्यावरण प्रदर्श मेले के विभिन्न विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जायेगा. 16 गैलरी के प्रभारी, पांचों निर्णायक व करीब पांच सौ विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, खेल सामग्री आदि देकर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है. आयोजक प्रमोद कुमार ने बताया कि इससे शिक्षा व विद्यालयों की दशा भी बदलेगी. ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन पांच से लखीसराय. केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में ट्रेड यूनियनों द्वारा 5 दिसंबर को समाहरणालय पर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा. एटक के जिला महासचिव सह भाकपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य जनार्दन सिंह ने बताया कि श्रम कानून में संशोधन करने, मजदूर विरोधी कानून बनाने के कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में कोताही बरतने, निजीकरण, महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में ट्रेड यूनियन द्वारा पूरे देश में प्रतिरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. इस क्रम में लखीसराय में ट्रेड यूनियन समन्वयक समिति द्वारा समाहरणालय पर एक विशाल प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है. इसे सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है. श्री सिंह ने पांच दिसंबर को सभी मजदूर-किसान भाइयों को अपने पारंपरिक औजारों के साथ केआरके मैदान से चल कर समाहरणालय पर विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है. .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >