लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों से शराब के नशे में घूमते हुए 16 शराबियों को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि बड़हिया से उत्तर प्रदेश जलौना जिला के हरिचंद्रपुर निवासी लाल सिंह के पुत्र योगेंद्र सिंह, बड़हिया इंदुपुर के रंजन राम के पुत्र विशाल कुमार, शीतला स्थान निवासी रामप्रकाश राम के पुत्र विवेक कुमार, गोलभठ्ठा निवासी उमेश राम के पुत्र रमेश कुमार, बेगूसराय निवासी शंभु मिश्रा के पुत्र नितिन कुमार, मोहन यादव के पुत्र रजनीश कुमार, जर्नादन साह के पुत्र चंदन कुमार, भूषण सिंह के पुत्र शिव कुमार, धर्मरायचक निवासी सुरेंद्र कुमार के पुत्र रोहित कुमार, पुरानी छावनी निवासी राजेंद्र दास के पुत्र चंदन दास, ताजपुर निवासी राजेश्वर महाराज के पुत्र अरविंद महाराज सहित बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के श्रृंगिऋषि रोड दोकरिया मोड़ के पास से पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी भिखारी महतो के पुत्र रामप्रवेश कुमार, निरंजन सिंह के पुत्र शिवम कुमार, भूपाल महतो के पुत्र लल्लू कुमार, नेपाली महतो के पुत्र अखिलेश कुमार को शराब के नशे में घूमते हुए पकड़ा गया. ——————————————-
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
