लखीसराय : जिला विधिक द्वारा जिले के उच्च विद्यालय बड़हिया में सोमवार को विधिक जागरूकता बच्चों के बीच चलाया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य विपिन कुमार ने किया तथा संचालन घनश्याम कुमार ने किया. कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकारी(डालसा) के सचिव राजीव रंजन रमण थे.
मौके पर मुख्य अतिथि को प्रभारी द्वारा चादर और जगदंबा मंदिर का मूर्ति भेंट विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया तथा उन्हें जानकारी दी गयी कि इस विद्यालय कि स्थापना 1912 ई. में की गयी थी. यहां से पढ़ाई कर छात्र अभियंता, वैज्ञानिक, चिकित्सक, लेखक, साहित्यकार, नेता बनकर देश विदेश में परचम लहरा रहे हैं. जैसे डॉ कृष्णपाल अमेरिका में, चिकित्सक राकेश कुमार, सुनील कुमार इंग्लैंड में प्रमुख हैं.
वहीं शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमण ने बच्चों को विधिक जागरूकता को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि कानून की मूलभूत जानकारी सबको रखनी चाहिए. बच्चों को चेतना सत्र में संविधान के प्रस्तवान का पाठ पढ़ाना चाहिए. जिससे बच्चों को कानून की जानकारी हो सके. उन्होंने विधिक के अलावे बच्चों को आगे बढ़ने की तरीकों को भी बताया और कहा कि पढ़ने वाले बच्चों को आर्थिक और पारिवारिक बाधा नहीं आती है. यह सिर्फ कहने को है.
अगर बाधा होती तो एक रिक्शा चालक का बेटा आईएएस नहीं होता. चिमनी भट्टा में काम करने वाले का बेटा आईटीएन नहीं होता. उन्होंने कहा वे भी साधारण परिवार से ही आते हैं. शिक्षा दीक्षा सरकारी विद्यालय में हुई है. आप भी अपने को सरकारी विद्यालय में पढ़ने पर हीन ना समझें. सिर्फ लक्ष्य रखें कि पढ़ना है तो जरूर कामयाब होंगे.
उन्होंने प्रभारी से वर्ग में शिक्षक के रूप माह में एक दिन पढ़ाने का इच्छा जाहिर किया. वहीं डालसा की अधिवक्ता सह विशेष लोक अभियोजक कुमारी बबीता ने बच्चों को कई जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को गलत कार्य के प्रति सचेत रहना चाहिए. जाने अनजाने भी कई तरह के अपराध हो जाते हैं जिसके प्रति सचेत रहने की जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को भी अफवाहों से बचने की सलाह दी.
इसके पूर्व विद्यालय के छात्रा संगीत शिक्षक के निर्देशन में गीत और डांस प्रस्तुत किया. जिससे सभी आगंतुक काफी प्रभावित हुए. मौके पर रिटेनर अधिवक्ता रजनीश कुमार, शिवेश कुमार, बासुकीनंदन सिंह के अलावा प्रखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव सुधीर कुमार, शिक्षक गोपाल कुमार, प्रबंध समिति सदस्य गणेश प्रसाद सिंह सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं उपस्थित थीं.
