लखीसराय : जदयू के सांगठनिक चुनाव के तहत विगत दिनों विभिन्न प्रखंडों में हुए पंचायत स्तरीय सांगठनिक चुनाव की मंगलवार को आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी शिवरंजन प्रसाद सिंह उर्फ लाला बाबू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी पंचायतों की मतदाता सूची की समीक्षा की गयी, जिसके तहत प्रखंड परिषद सदस्य की सूची तैयार की गयी.
जदयू पंचायत सांगठनिक चुनाव की हुई समीक्षा
लखीसराय : जदयू के सांगठनिक चुनाव के तहत विगत दिनों विभिन्न प्रखंडों में हुए पंचायत स्तरीय सांगठनिक चुनाव की मंगलवार को आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी शिवरंजन प्रसाद सिंह उर्फ लाला बाबू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी पंचायतों की मतदाता सूची की समीक्षा की गयी, जिसके […]

इसे साथ ही सभी प्रखंडों में होने वाले प्रखंड अध्यक्षों के चुनाव के लिए तिथि की घोषणा भी की गयी. बैठक में जिला पर्यवेक्षक ललन प्रसाद कुशवाहा की उपस्थिति में घोषित चुनाव तिथि में बड़हिया व पिपरिया में चार अगस्त को, हलसी व रामगढ़ चौक में पांच अगस्त को, चानन व लखीसराय में छह अगस्त को तथा लखीसराय नगर परिषद में सात अगस्त एवं सूर्यगढ़ा में आठ अगस्त को चुनाव कराने की घोषणा की गयी.
बैठक में बड़हिया प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रामनंदन सिंह, पर्यवेक्षक राजेंद्र सिंह, पिपरिया के अनिल सिंह व अशोक मंडल, हलसी के लक्ष्मण महतो व भासो यादव, रामगढ़ चौक के अशोक शर्मा व मो जैनुल हक, चानन के रामदेव मंडल व अरविंद पासवान, लखीसराय नगर के शत्रुधन प्रसाद व पर्यवेक्षक नवल किशोर महतो, लखीसराय प्रखंड के रामस्वरूप महतो व नंद कुमार प्रसाद, सूर्यगढ़ा के उमेशचंद्र मेहता व सत्यनारायण महतो उपस्थित थे. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित थे.