जिले में नहीं रुक रहा है अवैध बालू का कारोबार

समुचित कार्रवाई के अभाव में बढ़ा रहता बालू माफियाओं का मनोबल कार्रवाई करने जाने पर पुलिस बल पर करते हैं हमला चानन थाना के अलावा जिल के अन्य थाना भी करें कार्रवाई तो लगे लगाम लखीसराय : जिले के लाइफ लाइन कही जाने वाली किऊल नदी से बालू उठाव पर रोक लगने के बावजूद बालू […]

  • समुचित कार्रवाई के अभाव में बढ़ा रहता बालू माफियाओं का मनोबल
  • कार्रवाई करने जाने पर पुलिस बल पर करते हैं हमला
  • चानन थाना के अलावा जिल के अन्य थाना भी करें कार्रवाई तो लगे लगाम
लखीसराय : जिले के लाइफ लाइन कही जाने वाली किऊल नदी से बालू उठाव पर रोक लगने के बावजूद बालू माफियाओं की चांदी हो गयी है. किऊल नदी से अवैध रूप से बालू की निकासी को लेकर बालू माफिया अपना पूरा दमखम लगाते रहते हैं.
चाहे इसको लेकर पुलिस पर हमला ही क्यों न करना पड़े. लोगों की मानें तो पुलिस की शिथिलता व समुचित कार्रवाई नहीं होने की वजह से ही बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ा रहता है. इसके साथ ही इस कार्य में सफेदपोशों की हिस्सेदारी भी पुलिस को समुचित कार्रवाई नहीं करने देती है.
जिससे अवैध बालू का कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है. किऊल रेलवे धर्मशाला में नये थाना के रूप में किऊल थाना खुलने के बाद इसमें थोड़ी कमी देखी गयी थी, लेकिन जल्द ही बालू माफियाओं ने अपना सुरक्षित रास्ता ढूंढ लिया. जानकारी के अनुसार चानन थाना क्षेत्र के किऊल नदी से बालू की निकासी कर बालू लदे ट्रैक्टर को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर व दैताबांध के रास्ते निकाला जाता है.
सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर से लेकर निस्ता तक दिन हो या रात खुलेआम बिना तिरपाल से ढके बालू लदे ट्रैक्टर को गुजरते आसानी से देखा जा सकता है, लेकिन इस पर पुलिस की निगाह नहीं पड़ती है. ट्रेन से गुजरने पर भी दैताबांध रेलवे समपार के पास कतारबद्ध बालू लदे ट्रैक्टर को आसानी से देखा जा सकता है. इसके बावजूद इस दिशा में समुचित कार्रवाई नहीं होना पुलिसिया कार्रवाई की स्थिति को दर्शाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >