प्रखंड कार्यालय में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

सूर्यगढ़ा : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मैदान में असामाजिक तत्वों के द्वारा चहारदिवारी को दो जगह तोड़कर रास्ता बना दिया गया है, जिससे प्रखंड कार्यालय पूरी तरह असुरक्षित हो गया है. लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर प्रशासन की सक्रियता बढ़ी हुई है वहीं प्रखंड कार्यालय के मैदान में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों […]

सूर्यगढ़ा : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मैदान में असामाजिक तत्वों के द्वारा चहारदिवारी को दो जगह तोड़कर रास्ता बना दिया गया है, जिससे प्रखंड कार्यालय पूरी तरह असुरक्षित हो गया है.

लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर प्रशासन की सक्रियता बढ़ी हुई है वहीं प्रखंड कार्यालय के मैदान में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है. लोग मैदान के कोने में बैठकर शराब पीते है. प्रखंड कार्यालय के मैदान में शराब का कवर, बोतल आदि अक्सर देखने को मिलता है.
भाकपा के सहायक अंचल सचिव कैलाश प्रसाद सिंह ने बताया कि चहारदीवारी तोड़ दिये जाने से प्रखंड कार्यालय में असुरक्षा का खतरा बढ़ गया है. लोग इसी रास्ते होकर खेत-खलिहान जाते है. प्रखंड कार्यालय में असामाजिक तत्व पनाह ले सकते हैं. बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर ने बताया कि चहारदीवारी पूर्व से ही टूटा है जिसकी मरम्मत शीघ्र करा ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >