एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के सलौनाचक गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में घुस कर चार लाख से अधिक की संपत्ति चुरा ली. मामले को लेकर सलौना चक निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र अजय सिंह ने टाउन थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के मुताबिक बीती रात चोरों ने अजय […]

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के सलौनाचक गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में घुस कर चार लाख से अधिक की संपत्ति चुरा ली. मामले को लेकर सलौना चक निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र अजय सिंह ने टाउन थाना में आवेदन दिया है.

आवेदन के मुताबिक बीती रात चोरों ने अजय सिंह के घर से दो लाख रुपये नकद, लगभग पांच भर स्वर्णाभूषण एवं 25 साड़ी चुरा ली. सुबह चार बजे जब गृहस्वामी की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था. छानबीन करने पर ट्रंक एवं बक्से में रखी नकद राशि, स्वर्णाभूषण इत्यादि गायब पाया गया. घर के दो सौ गज पूरब बगीचा में खाली बक्सा, अटैची फेंका हुआ था.

पड़ोसी स्व सुखदेव सिंह के पुत्र बबलू सिंह के घर में रखे बक्से से सात हजार रुपये नकद, सोने की कान की बाली, अंगूठी,टीका, झुमका आदि चुरा लिया. वही स्व छोटन सिंह के पुत्र कारू सिंह के घर से पैकेट में रखा आठ सौ रुपया चुरा लिया. टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. इधर एक ही रात तीन घरों में चोरी से गांव में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >