बाढ़ का खतरा. भयभीत हैं दियारावासी
प्रतिदिन गंगा के जलस्तर में हा रही वृद्धि से दियारा क्षेत्र के दो पंचायतों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. हालांकि अभी खतरे के निशान तक जलस्तर नहीं पहुंचा है. लेकिन जलस्तर में हो रही वृद्धि से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं.
लखीसराय : जिले के बड़हिया नगर पंचायत के पूरब गंगा पहले जहां काफी दूर बह रही थी अब वह कॉलेज घाट के समीप आ गयी है. जिससे गंगा स्नान करने वालों में जहां खुशी का माहौल है, वहीं दियारा क्षेत्र के दो पंचायत खुटहा पश्चिमी एवं खुटहा पूर्वी के लोगों में बाढ़ का खतरा सताने लगा है. खुटहा निवासी संजय कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ा है
और पिछले वर्ष आयी बाढ़ से शरीर सिहर उठता है. जिस कारण लोग बाढ़ से भयभीत हैं. राकेश कुमार ने बताया कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि होते ही दोनों पंचायतों के लोगों को बाढ़ का भय सताने लगता है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बाढ़ से लाखों रुपये की जानमाल की क्षति हुई थी. जिससे लोग भयभीत हैं.
