कलाकृतियों के जरिये शराब के दुष्परिणामों के प्रति किया जा रहा जागरूक

कलाकृतियों के जरिये शराब के दुष्परिणामों के प्रति किया जा रहा जागरूक

राजपुर में शतचंडी महायज्ञ की धूम, भक्ति के साथ सामाजिक चेतना का संगम

पीरीबाजार. आस्था, विश्वास व सामाजिक चेतना का अनूठा संगम इन दिनों पीरीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के राजपुर गांव में देखने को मिल रहा है. यहां आयोजित श्रीश्री 1008 शतचंडी महायज्ञ ने न केवल इलाके को भक्तिमय कर दिया है, बल्कि अपनी अनूठी कलाकृतियों के जरिए समाज को आईना भी दिखाया है. यज्ञ परिसर में बनी एक विशेष प्रतिमा लोगों के बीच आकर्षण व चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जिसमें दिखाया गया है कि शराब पीने के बाद व्यक्ति और परिवार का क्या नतीजा होता है. इस जीवंत कलाकृति के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है.

27 अप्रैल तक चलेगा भक्ति का समागम

बीते 19 अप्रैल से शुरू हुआ यह भव्य महायज्ञ 27 अप्रैल तक चलेगा. यज्ञ की शुरुआत से ही यहां श्रद्धालुओं का भारी तांता लगा हुआ है. वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की खुशबू से पूरा वातावरण शुद्ध हो गया है. प्रतिदिन हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य के भागी बन रहे हैं. यज्ञ समिति के अध्यक्ष शंभू कुमार गोलू, सचिव मृत्युंजय कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार और प्रभाकर शुक्ला ने संयुक्त रूप से बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भव्य पंडाल व लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गयी है.

मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

स्थानीय प्रशासन तथा ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस महायज्ञ में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये हैं, ताकि श्रद्धालुओं को परिक्रमा व दर्शन में कोई असुविधा न हो. बच्चों और ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए मेले में झूला एवं अन्य तरह-तरह की व्यवस्था भी की गयी है. चारों ओर भक्ति व उत्साह का माहौल बना हुआ है. स्थानीय प्रशासन तथा ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस महायज्ञ में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये हैं, ताकि श्रद्धालुओं को परिक्रमा व दर्शन में कोई असुविधा न हो. बच्चों व ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए मेले में झूला समेत अन्य तरह-तरह की व्यवस्था भी की गयी है. चारों ओर भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >