KK Pathak News: 10वीं के छात्रों को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया केके पाठक का आदेश रद्द

KK Pathak News: पटना हाईकोर्ट ने 10वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दिया है और बिहार शिक्षा विभाग के मुखिया केके पाठक का आदेश रद्द कर दिया है. अब बिहार बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी दूसरे किसी भी स्कूल के 11वीं कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं.

KK Pathak News: पटना हाईकोर्ट ने 10वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दिया है और बिहार शिक्षा विभाग के मुखिया केके पाठक का आदेश रद्द कर दिया है. इस कोर्ट के निर्णय को छात्रों के पक्ष में बताया जा रहा है. बता दें कि अब बिहार बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी दूसरे किसी भी स्कूल के 11वीं कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं.

पटना हाईकोर्ट द्वारा बिहार सरकार की ओर से जारी उस पत्र को खारिज कर दिया है, जिसमें विद्यार्थियों को 11वीं में उसी स्कूल में एडमिशन लेने पर बाध्य किया गया था, जिससे 10वीं पास किया हो. बिहार शिक्षा विभाग ने यह पत्र 08 मई 2024 को जारी किया था. साथ ही जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने छह सप्ताह में डिफेंडेंट्स को अपने-अपने जवाबी हलफनामे दायर करने का निर्देश भी दिया.

निधि कुमाारी सहित अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि वह आवेदन पत्र में दिए गए विकल्प के आधार पर 11वीं में नामांकन के लिए सीटें आवंटित करें. राज्य के शीर्ष अदालत का मानना है कि बिहार के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पत्र के माध्यम से छात्रों को अपनी पसंद के स्कूल में दाखिला लेने से रोक दिया था.

स्कूल और स्ट्रीम बदलने का मौका

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 11वीं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल और संकाय (स्ट्रीम) बदने का मौका दे दिया है. विद्यार्थी 08 से 11 जून के बीच बदलाव कर सकते हैं. इसके लिए OFSS की वेबसाइट online.ofssbihar.org पर छात्रों को जाना होगा.

क्या है पूरा मामला ?

बिहार के शिक्षा विभाग ने 08 मई 2024 को एक आदेश जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि छात्र जिस सरकारी स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास किए हैं वे उसी स्कूल के 11वीं कक्षा में एडमिशन लेंगे. जिसके बाद कुछ स्टूडेंट्स ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जिसके बाद इस आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >