जिप सदस्य ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

जिला परिषद सदस्य ई नासिक नादिर ने प्रखंड की पाटकोई कला पंचायत के कई विद्यालयों का निरीक्षण कर पठन पाठन कार्य का जायजा लिया

कोचाधामन. जिला परिषद सदस्य ई नासिक नादिर ने प्रखंड की पाटकोई कला पंचायत के कई विद्यालयों का निरीक्षण कर पठन पाठन कार्य का जायजा लिया. जिप सदस्य इंजीनियर नासिक नदीर ने पंचायत के वार्ड संख्या पांच, छह और सात में कई प्राथमिक और मध्य विद्यालयों का निरीक्षण कर बच्चों को हर दिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच पठन- पाठन मग्री का भी वितरण किया. साथ ही उन्होंने शिक्षक और बच्चों से पठन-पाठन को लेकर आवश्यक पूछताछ की. एमडीएम और विद्यालय की साफ सफाई का भी जायजा लिया. उन्होंने कहा कि मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन परोसा जाए. इस दौरान जिप सदस्य इंजीनियर नासिक नदीर ने कहा कि निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कई विद्यालयों में विषयवार शिक्षक नहीं है तथा कुछ विद्यालय में पक्की सड़क सुविधा का अभाव है. उन्होंने बताया कि विद्यालयों की समस्याओं को जिला परिषद की बैठक में प्रशासन और शिक्षा विभाग के समक्ष उक्त समस्याओं गंभीरता के साथ रखा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >