मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

कोचाधामन के काजीटोला में मछ्ली पकड़ने गए 18 वर्षीय फैजान आलम की चुनामारी नदी में डूबने से मौत हो गई. बचाव दल शव की तलाश में जुटा है. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

कोचाधामन (किशनगंज) से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

कोचाधामन : प्रखंड के मौधो पंचायत अंतर्गत काजीटोला निवासी 18 वर्षीय फैजान आलम की चुनामारी नदी में डूबने से मौत हो गई. हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसका शव बरामद नहीं हो सका था. आपदा विभाग और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है.

मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार काजीटोला निवासी अखलाक साहब का पुत्र फैजान आलम बुधवार दोपहर मछली पकड़ने के लिए चुनामारी नदी गया था. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज धार में डूब गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.

शव की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. लोगों ने काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन युवक का शव नहीं मिल सका. इसके बाद आपदा विभाग और एसडीआरएफ को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे काजीटोला गांव में शोक का माहौल है. प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ की टीम नदी में युवक की तलाश में जुटी हुई है.

और भी पढ़ें : रैंयापुर में पुल का इंतजार लंबा, नाव के सहारे महानंदा पार करने को मजबूर हजारों लोग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >