नहाने गये 20 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत

युवक की नदी में डूबने से मौत

प्रतिनिधि, ठाकुरगंज

नदी में नहाने गए 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय गोताखोरों और मछुआरों ने काफी मेहनत के बाद जाल से मृतक जीशान का शव निकाला गया. मिली जानकारी के अनुसार छैतल पंचायत अंतर्गत तेतुलगुड़ी गांव का 18 वर्षीय जीशान, पिता मोहम्मद अहसान अपने तीन मित्रों के साथ दुधौटी पंचायत के बैंगडोगरा गांव से सटे महानंदा नदी में नहाने के क्रम में नदी में डूब गया. बताया जाता है कि नहाते हुए पैर फिसलने से वह गहरायी चला गया और डूब गया. जीशान के डूबने के बाद उसके मित्रों ने भी उसको खोजने का प्रयास किया. जब काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल पाया तो गांव वालों को खबर दी गई जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों और मछुआरों प्रयास से जाल के माध्यम से मृतक जीशान का शव बरामद कर लिया गया. वहीं घटना की खबर मिलते ही ठाकुरगंज थानाध्यक्ष अशफाक अहमद अशरफी ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की सहायता ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >