छह ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, 250 रुपये में बेचता था पुड़िया

छह ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, 250 रुपये में बेचता था पुड़िया

अररिया. नगर थाना पुलिस ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई की है. एबीसी नहर पुल पर वाहन जांच के दौरान 20 वर्षीय सोनू कुमार को छह ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपित के पास से बाइक व दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं. सोनू फारबिसगंज के त्रिसकुंड सामोल वार्ड संख्या 09 का रहने वाला है. पूछताछ में उसने बताया कि वह जीरो माइल से स्मैक लाकर 250 रुपये प्रति पुड़िया बेचता था. नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस ने ब्लॉक रोड पर नहर पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा. पुलिस अब जीरो माइल के सप्लायर व सोनू के नेटवर्क की जांच कर रही है. आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी में पुलिस जुट गई है. एसपी जितेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में गत चार महीनों से लगातार ड्रग्स बरामदगी के बाद से पुलिस ने अभियान तेज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >