घर पर गिरा हाइवोल्टेज तार, चपेट में आने से महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

घर पर गिरा हाइवोल्टेज तार, चपेट में आने से महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

कोचाधामन. प्रखंड की बगलबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित बगलबाड़ी गांव में शुक्रवार की अलहे सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान मंजू देवी (45 वर्ष) पति सनीचरा कहार के रूप में है. घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ कुछ देर के लिए मस्तान चौक-बरबट्टा सड़क को टायर जलाकर जाम कर दिया. प्रशासन द्वारा समझा बुझाकर लोगों को शांत करा कर सड़क से जाम हटवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया. पंचायत समिति सदस्य मुन्ना सहनी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक हाइ-वोल्टेज तार सनीचरा कहार के घर के ऊपर गिर गया, सूबह जब उसकी पत्नी मंजू देवी घर का दरवाजा खोली तो वह करंट की चपेट में आ गयी. जब तक स्थानीय लोग उसे चिकित्सक के पास ले जाते तबतक ��सकी मौत हो गई थी. सनीचरा कहार रोजी-रोटी को लेकर परदेश में है. घटना की खबर मिलते ही जिला परिषद सदस्य इंजीनियर नासिक नदीर,पंचायत समिति सदस्य मुन्ना सहनी पूर्व मुखिया नूर इस्लाम नूरी समेत कई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे थे. जनप्रतिनिधियों ने सरकार से शीघ्र ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराने और जर्जर तारों को भी बदलने की मांग प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >