किराया मांगा तो युवती ने चाकू से ई-रिक्शा चालक पर कर दिया हमला, गिरफ्तार

नीय थाना क्षेत्र के छत्तरगाछ बाजार में रविवार की शाम ई-रिक्शा चालक के किराया मांगने पर एक युवती ने धारदार हथियार से चालक पर जानलेवा हमला कर दिया

पहाड़कट्टा.

स्थानीय थाना क्षेत्र के छत्तरगाछ बाजार में रविवार की शाम ई-रिक्शा चालक के किराया मांगने पर एक युवती ने धारदार हथियार से चालक पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित चालक को रेफरल अस्पताल छत्तरगाछ ले जाकर उपचार कराया गया है. सारोगोरा पंचायत के खाड़ीबस्ती बक्सा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक सोने लाल राम ने बताया कि रविवार को किशनगंज से वह अपनी ई-रिक्शा से चार पैसेंजर को लेकर छत्तरगाछ के लिए निकले थे. छत्तरगाछ बाजार पहुंचने पर ई-रिक्शा में बैठे तीन लोगों ने उतरने के बाद तो उन्हें किराया दे दिया. लेकिन एक युवती से किराया मांगने पर वह झगड़ा-झंझट करने पर उतारू हो गयी और नजदीक की चिकन दुकान से एक चाकू उठाकर ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे चालक के हाथ की उंगलियां कट गयी. जिसके बाद पीड़ित ने डायर-112 पर घटना की सूचना दी. सूचना पर पहाड़कट्टा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित युवती को हिरासत में ले लिया है. युवती रेहाना खातून पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र की कोल्था पंचायत स्थित हरदासमुनी गांव की रहने वाली बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही है. वहीं पीड़ित सोने लाल राम ने छत्तरगाछ पुलिस कैम्प में घटना के सम्बंध में एक लिखित आवेदन दिया है. ईधर पुलिस अग्रोतर कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >