दस किलो चांदी के साथ नेपाल जा रही महिला तस्कर पानी टंकी ब्रिज पर गिरफ्तार

नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 41वीं वाहिनी की सी कंपनी पानीटंकी के जवानों ने तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए लगभग 10 किलो चांदी के साथ एक नेपाली महिला को हिरासत में लिया है

गलगलिया

नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 41वीं वाहिनी की सी कंपनी पानीटंकी के जवानों ने तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए लगभग 10 किलो चांदी के साथ एक नेपाली महिला को हिरासत में लिया है. आरोपित महिला की पहचान देवी कला खड़का के रूप में हुई है, जो नेपाल के झापा जिले की निवासी बताई गई है. एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार भारत से नेपाल जा रही महिला को पानीटंकी पुराने ब्रिज पर रोका गया. तलाशी के दौरान उसके हैंडबैग से करीब 10 किलो चांदी बरामद हुई. इसके बाद एसएसबी जवानों ने चांदी जब्त कर महिला को हिरासत में ले लिया. पूछताछ और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त चांदी के साथ महिला को डीआरआइ (राजस्व खुफिया निदेशालय) सिलीगुड़ी टीम के सुपुर्द कर दिया गया. जब्त चांदी की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है. सूत्रों के मुताबिक महिला केरियर के रूप में काम करती थी और भारत से नेपाल आभूषण तस्करी में संलिप्त थी. इसके बदले उसे पैसे दिए जाते थे. इस मामले में कई बड़े लोगों के जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है. एसएसबी की पूछताछ में महिला ने बताया कि चांदी उसे बागडोगरा में एक अज्ञात भारतीय नागरिक ने नेपाल में किसी व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दी थी, जिसके बदले उसे नेपाली 4,000 रुपये देने का वादा किया गया था. महिला ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी इस प्रकार के कार्य में शामिल रही है. फिलहाल डीआरआइ की ओर से मामले की आगे जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAUSHAN BHAGAT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >