बिहार दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बिहार दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हरित बिहार व प्रदूषण मुक्त बिहार के लिए युवाओं ने भरी हुंकार

जल संरक्षण को बताया जीवन का आधार, बेल व नीम के पौधों का हुआ रोपण

किशनगंज. बिहार दिवस व विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह काली प्रभात संयुक्त विद्यार्थी शाखा, कुम्हारबस्ती मझिया के स्वयंसेवकों ने समाज व पर्यावरण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का परिचय दिया. संघ स्थान पर आयोजित नियमित गतिविधि के पश्चात स्वयंसेवकों ने वृहद पौधरोपण कार्यक्रम चलाया व बिहार के गौरवशाली इतिहास व वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की.

इस विशेष अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांतीय अधिकारी देवदास ने उपस्थित युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने ”हरित बिहार-प्रदूषण मुक्त बिहार” का संकल्प दिलाते हुए कहा कि आज के समय में प्रकृति का संतुलन बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने जल की महत्ता को रेखांकित करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि जल है तो कल है व जल ही जीवन है. देवदास ने युवाओं से आह्वान किया कि जल संरक्षण के इस संदेश को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना समय की सबसे बड़ी मांग है.

पौधरोपण से पर्यावरण संतुलन का प्रयास

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पौधरोपण को पर्यावरण संतुलन का मुख्य आधार बताया. अभियान के तहत शाखा परिसर व आसपास के क्षेत्रों में बेल, नीम, पाकड़ व आंवला जैसे औषधीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधे लगाए गये. स्वयंसेवकों ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि उनकी देखरेख का भी संकल्प लिया.

इस पुनीत कार्य में नगर छात्र प्रमुख गोपाल व शाखा कार्यवाह विक्रम की गरिमामयी उपस्थिति रही. इनके साथ ही दुलाल, रंजीत, रोहित, शेखर सहित दर्जनों स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया. इस आयोजन ने न केवल हरियाली का संदेश दिया, बल्कि स्थानीय युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी व जागरूकता का एक नया संचार भी किया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर प्रदेश की प्रगति व प्राकृतिक संसाधनों के बचाव के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >