सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

थानाध्यक्ष ने आसपास के ग्रामीणों से अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए पूछताछ की लेकिन पता नहीं चल सका. इधर पुलिस शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र के पगला चौक के समीप बुधवार की दोपहर सड़क किनारे एक विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. खबर इलाके में फैलते ही कई गांव से दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. वहीं अर्राबाड़ी थाना को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुणाल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ने आसपास के ग्रामीणों से अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए पूछताछ की लेकिन पता नहीं चल सका. इधर पुलिस शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि मृतक प्रथम दृष्टया विक्षिप्त प्रतीत होता है. जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक शव को पहचान के लिए अस्पातल में रखा जाएगा. पहचान नहीं होने की स्थिति में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >