दुकान में चोरी करते रंगेहाथ दो युवकों को लोगों ने धर दबोचा, किया पुलिस के हवाले

शहर के खगड़ा माछमारा में एक दुकान में चोरी करने आए दोनों युवक लोगों के हत्थे चढ़ गए. लोगों ने दोनों युवकों को रस्सी से बांधकर टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

किशनगंज.शहर के खगड़ा माछमारा में एक दुकान में चोरी करने आए दोनों युवक लोगों के हत्थे चढ़ गए. लोगों ने दोनों युवकों को रस्सी से बांधकर टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया. घटना टाउन थाना क्षेत्र के खगड़ा मछमारा वार्ड नंबर 33 की है. मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार कुछ जरूरी सामान के लिए दुकान से मार्केट गये थे. इतने में ही जब दुकानदार सामान खरीद कर वापस आ रहे थे तभी अचानक दो चोरों के द्वारा चोरी की की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. चोरी करता देख दुकानदार मो अब्दुल के द्वारा हल्ला किया गया तो आस-पास के दुकानदार दोनों चोरों को पकड़ने के लिए दौड़े तभी दोनों भागने लगे. इसीक्रम में दोनों चोर भागते-भागते गिर गये और जख्मी हो गये. लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने पकड़े गए दोनों चोरों को सुपुर्द कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >