करंट लगने से बिजली विभाग के दो मानव बल हुए घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्य के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई,

किशनगंज शहर के मोतीबाग क्षेत्र में बिजली विभाग के दो मानव बल कर्मी रविवार को बिजली लाइन मरम्मत का कार्य करने के दौरान बिजली का करेंट लगने से बुरी तरह झुलस गए. घायल दोनों मानव बल किशनगंज निवासी मो कलीम व मो शकीम शामिल हैं. घायल दोनों मानव बल को तुरंत इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब दोनों कर्मचारी मोतीबाग के पास एक स्थल के बिजली लाइन मरम्मत का कार्य कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्य के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जिसके कारण दोनों कर्मचारियों को जोरदार झटका लगा. आनन-फानन में दोनों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई गई. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिलीगुड़ी रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार चौधरी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारियों को बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >