किशनगंज : तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. मटियारी पंचायत में शनिवार को नहाने गए 10 और 12 साल के दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

किशनगंज : टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के मटियारी पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 में शनिवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया. मृतक बच्चों की उम्र करीब 10 और 12 वर्ष बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे वार्ड सदस्य मो. इजहार के भतीजे और भगिना थे. मटियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सफदर हुसैन अंसारी ने बताया कि दोनों बच्चे घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित तालाब में नहाने गए थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. तालाब के पास लोगों की भीड़ जुट गयी. हादसे की खबर गांव में फैलते ही मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव और पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर है. ग्रामीण मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >